Surgical Strike Row: दिग्विजय के बयान पर रविशंकर प्रसाद का फूटा गुस्सा, राहुल गांधी से पूछे कई सवाल

रविशंकर प्रसाद ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा भारत की सेना देश की बहुत बड़ी संपत्ति है और हमें भारतीय सेना की परंपरा उसकी वीरता और बलिदान पर गर्व है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर सेना का सम्मान करना चाहिए। (एएनआई- फोटो)

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 24 Jan 2023 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jan 2023 04:47 PM (IST)
Surgical Strike Row: दिग्विजय के बयान पर रविशंकर प्रसाद का फूटा गुस्सा, राहुल गांधी से पूछे कई सवाल
रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिग्विजय सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए यह उनका व्यक्तिगत बयान बताया। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।

Shri @rsprasad addresses a press conference at party headquarters in New Delhi. https://t.co/6rdfmJaZnK— BJP (@BJP4India) January 24, 2023

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर की गई टिप्पणी के बाद से बीजेपी की ओर से कटाक्ष जारी है। इसी बीच नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी सांसद रविशंकर प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'पहली बार राहुल गांधी ने कहा कि वह सेना का सम्मान करते हैं। दिग्विजय सिंह आपके साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में हजारों किलोमीटर चले क्या आप उन्हें समझा नहीं सकते थे? वह भी कश्मीर के अंदर के बड़े शर्म की बात है। क्या उन्होंने पहली बार ऐसा कहा था?'

भारत की सेना पर गर्व है: रविशंकर

रविशंकर प्रसाद ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा, 'भारत की सेना देश की बहुत बड़ी संपत्ति है और हमें भारतीय सेना की परंपरा उसकी वीरता और बलिदान पर गर्व है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर सेना का सम्मान करना चाहिए।'

भाजपा सांसद ने दिग्विजय सिंह को घेरा

भाजपा सांसद ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि देश सेना की शहादत का सबूत नहीं मांगता उनके बलिदान को सलाम करता है। दिग्विजय सिंह ने जाकिर नायक को शांति का दूत बनाया था और बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों के परिवार से मिले और एनकाउंटर पर सवाल खड़ा किया।'

ये भी पढ़ें- Budget 2023-24: सस्ता बीमा और आयुष्मान भारत की कवरेज बढ़ाने से सबको मिलेगी स्वास्थ्य सुरक्षा

ये भी पढ़ें- Fact Check Story: सलमान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी का दावा फेक

chat bot
आपका साथी