नानी के घर से राहुल का ट्वीट, मेघालय में पैसों के बल पर बनी BJP सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मेघालय में सिर्फ दो सीट होने के बावजूद भाजपा ने पैसों की दम पर सरकार बनाई है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 05 Mar 2018 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 05 Mar 2018 10:43 PM (IST)
नानी के घर से राहुल का ट्वीट, मेघालय में पैसों के बल पर बनी BJP सरकार
नानी के घर से राहुल का ट्वीट, मेघालय में पैसों के बल पर बनी BJP सरकार

नई दिल्ली, प्रेट्र। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ट्विटर के जरिये चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपने ट्वीट में भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा है, 'मेघालय में सिर्फ दो सीट होने के बावजूद भाजपा ने पैसों की दम पर सरकार बनाई है। जनमत का अपमान किया है। भाजपा ने अवसरवादी गठबंधन किया है।'

नानी के यहां (इटली) से लौटने पर उन्होंने ट्वीट किया, 'कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में जनादेश का सम्मान करती है। भाजपा सत्ता हथियाने के लिए 'पागल' है। उसने मेघालय में जनादेश की 'घोर उपेक्षा' की है।' उन्होंने लिखा, 'सिर्फ दो सीटों के सहारे भाजपा ने मेघालय में सत्ता हासिल की है। साफ दिख रहा है कि मणिपुर और गोवा की तरह जनमत का अपमान किया गया है। अवसरवादी राजनीति के तहत बड़े पैमाने पर पैसों का खेल हुआ है। सिर्फ धन के बल पर सत्ता हथियाई गई है।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'हम पूर्वोत्तर में पार्टी की मजबूती और जीत के साथ वापसी करने के लिए कटिबद्ध हैं। पार्टी की ओर से कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को शुक्रिया।'

मालूम हो, चुनाव से पहले मेघालय में कांग्रेस की सरकार थी। मेघालय में सत्ता से हाथ धो बैठने के बाद अब सिर्फ तीन राज्यों कर्नाटक, पंजाब और पुडुचेरी में ही कांग्रेस की सरकार बीच है। कर्नाटक में अगले महीने चुनाव होने हैं।

chat bot
आपका साथी