प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरी गोवा में जनसभा को करेंगे संबोधित

गोवा के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि यह रैली आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का एक हिस्सा है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 09:19 AM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 09:19 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरी गोवा में जनसभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरी गोवा में जनसभा को करेंगे संबोधित

पणजी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर गोवा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। गोवा के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि यह रैली आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का एक हिस्सा है। पीएम मोदी इन दिनों लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी गुरुवार को महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर हैं। सुबह लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री नागपुर पहुंचेंगे और यहां मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे यहां से गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां उत्तर गोवा में प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पंजाब और हिमाचल दौरे पर रहेंगे। वह मोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, उसके बाद वे हिमाचल के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि 9 फरवरी को भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने गोवा में अटल बूथ कार्यकारिणी सम्मेलन को संबोधित किया था। वर्तमान में भाजपा दक्षिण गोवा और उत्तरी गोवा संसदीय क्षेत्रों का पार्लियामेंट में प्रतिनिधित्व करती है। भाजपा समेत सभी विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रहे हैं।

chat bot
आपका साथी