हो सकता है संघ के नेतृत्व में बदलाव, नागपुर में बैठक शुरू

नागपुर में आज से शुरू हो रही संघ की अहम बैठक। संगठन के नेतृत्व में बदलाव भी किया जा सकता है।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 08:18 AM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 08:20 AM (IST)
हो सकता है संघ के नेतृत्व में बदलाव, नागपुर में बैठक शुरू
हो सकता है संघ के नेतृत्व में बदलाव, नागपुर में बैठक शुरू

नागपुर (एजेंसी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक आज से शुरू होगी। इस बैठक में अगले तीन वर्षों के लिए संघ अपना एजेंडा और गतिविधि का खाका तैयार करेगा। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में 10 मार्च को अगले सरकार्यवाह का चुनाव किया जा सकता है। संगठन के कार्यकारी प्रमुख सरकार्यवाह रोजाना के कामकाज की देखरेख करते हैं। खबरों के मुताबिक, भाजपा के वैचारिक अभिभावक माने जाने वाले इस संगठन के नेतृत्व में बदलाव भी किया जा सकता है।

संघ के वर्तमान सरकार्यवाह भैयाजी जोशी संघ में सरसंघचालक मोहन भागवत के बाद दूसरे नंबर के प्रभावी व्यक्ति हैं। तीन दिनों की बैठक की जानकारी देते हुए संघ के नेता मनमोहन वैद्य ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार्यवाह के चुनाव में हिस्सा ले सकते हैं।

संघ के प्रचार प्रभारी वैद्य ने कहा कि बैठक में करीब 1500 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। वैद्य ने कहा, 'बैठक का मुख्य जोर गतिविधि का खाका तैयार करना होगा। इसके अलावा अगले तीन वर्षों के लिए संगठन का प्रयास तय करना भी मुख्य रहेगा।'

chat bot
आपका साथी