मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी लव जिहाद की घटना

भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश को लूटने वाले नेताओं के खिलाफ प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिससे गरीबों का निवाला छीनने वाले लोगों को सबक मिल सके।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 06:26 AM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 06:26 AM (IST)
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी लव जिहाद की घटना
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले, किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी लव जिहाद की घटना

भोपाल, राज्य ब्यूरो। सतना में लव जिहाद की घटना पर भाजपा ने आक्रामक रख अख्तियार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि सतना की घटना गंभीर ही नहीं मानवता पर कलंक है। ऐसी घटना के आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं से इस पर जवाब मांगा और कहा कि किसी भी कीमत पर ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, उन्होंने महू में राशन घोटाले में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की संलिप्तता पर करारा प्रहार किया और कहा कि यही कांग्रेस का चरित्र है।

रविवार को अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सतना की घटना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद का आरोपित समीर खान कांग्रेस का पदाधिकारी है और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उसके फोटो हैं। कांग्रेस नेताओं को जवाब देना चाहिए कि क्या ऐसे लोगों को संरक्षण देते हैं।

सीएम शिवराज चौहान को गरीबों के राशन की चिंता

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के राशन की चिंता में हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राशन घोटाला कर गरीबों की रोटी पर डाका डालने में लगे हैं। महू में कांग्रेस के पूर्व पाषर्षद व शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने जिस प्रकार राशन की चोरी कर 50 करोड़ रुपये का घोटाला किया है, उससे प्रदेश की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।

शर्मा ने कहा कि प्रदेश को लूटने वाले नेताओं के खिलाफ प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे गरीबों का निवाला छीनने वाले लोगों को सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को अब जवाब देने की जरूरत है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों में उपचुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों द्वारा आरोप और प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। 

chat bot
आपका साथी