'अयोध्या में मंदिर नहीं बना तो भाजपा को होगा नुकसान'

'अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकाल में मंदिर निर्माण 2 से 4 महीने में शुरू हो जाएगा।'

By Srishti VermaEdited By: Publish:Fri, 12 Jan 2018 09:39 AM (IST) Updated:Fri, 12 Jan 2018 02:18 PM (IST)
'अयोध्या में मंदिर नहीं बना तो भाजपा को होगा नुकसान'
'अयोध्या में मंदिर नहीं बना तो भाजपा को होगा नुकसान'

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महर्षि महेश योगी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होने श्रीराम एवं कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास तीन दिवसीय भोपाल प्रवास पर हैं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकाल में मंदिर निर्माण 2 से 4 महीने में शुरू हो जाएगा। अगर मंदिर बनता है तो भाजपा फायदे में रहेगी और नहीं बनता है तो उसे नुकसान झेलना पडेगा। पेश है उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश...

प्रश्न- अयोध्या में राम जन्मभूमि पर विवाद अभी तक जारी है?

उत्तर- विवाद का तो कोई सवाल ही नहीं उठता, बस कुछ वैधानिक अडचनें हैं। केन्द्र एवं राज्य में बीजेपी की सरकार है। मंदिर नहीं बना तो भाजपा को नुकसान होगा। 2-4 महीने में मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। 

प्रश्न- बाबरी मस्जिद के मुस्लिम याचिकाकर्ता का निधन हो गया है। क्या इससे केस पर फर्क पडेगा?

उत्तर- सिया मुसलमानों ने कभी भी मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया। विरोध केवल सुन्नी मुसलमान कर रहे हैं। 

प्रश्न- पुरात्तव विभाग को भी अयोध्या में मंदिर के अवशेष मिले हैं..?

उत्तर- रामजन्म भूमि पर मिले सभी चिन्ह मंदिर के ही पक्ष में हैं। पुरातत्व विभाग ने भी पुष्टि कर दी है। पहले विवादित ढांचा ही केवल अ़़डचन था, अब तो वो भी नहीं रहा। अब केवल न्यायालय के कारण मंदिर निर्माण में देरी हो रही है। 

प्रश्न- कृष्ण जन्म भूमि को लेकर क्या रणनीति है?

उत्तर- कृष्ण जन्म भूमि का मामला अलग है। वहां पर विवाद जैसी कोई बात नहीं है। क्योंकि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थल का परिसर अलग है, जबकि मस्जिद का परिसर अलग है, जहां नमाज अदा होती है। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर ढांचा बनाया गया था, यहां ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें : मिलता-जुलता नाम होने की सजा, 10 साल से कोर्ट के चक्कर काट रही महिला

chat bot
आपका साथी