पूर्व भाजपा सांसद आरपी सरमा कांग्रेस में शामिल, 2014 के लोकसभा चुनाव में तेजपुर से हुए थे विजयी

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची में नाम शामिल नहीं होने के बाद 2019 में सरमा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 06:42 PM (IST)
पूर्व भाजपा सांसद आरपी सरमा कांग्रेस में शामिल, 2014 के लोकसभा चुनाव में तेजपुर से हुए थे विजयी
पूर्व भाजपा सांसद आरपी सरमा कांग्रेस में शामिल, 2014 के लोकसभा चुनाव में तेजपुर से हुए थे विजयी

गुवाहाटी, प्रेट्र। असम में भाजपा के पूर्व सांसद राम प्रसाद सरमा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लोकसभा में राज्य की तेजपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके सरमा के अलावा वरिष्ठ पत्रकार जमशेर अली एवं अन्य भी रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए है। गोरखा समुदाय से आने वाले सरमा 2014 के लोकसभा चुनाव में तेजपुर से विजयी हुए थे।

2019 में भाजपा से दिया था इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची में नाम शामिल नहीं होने के बाद 2019 में सरमा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दावा किया कि असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 126 में से कम से कम 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

असम कांग्रेस मुख्यालय में सरमा ने कहा, 'मेरा कोई धर्म नहीं है। मुझे जब भी अच्छा खाने की इच्छा होती है मैं कहीं भी खा सकता हूं।'

सीएम से कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई थी

आरपी सरमा तेजपुर सीट से भाजपा के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व तीन बार के मुख्यमंत्री रहे तरुण गोगोई और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के वेणुगोपाल से मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल होने की अपनी इच्छा जताई थी।

आरपी सरमा ने कहा कि एक समय भाजपा को राज्य में स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाने के बावजूद पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहा था जिसके चलते कांग्रेस में जाने का मन बनाया है। ऐसा माना जा रहा है कि आरपी को कांग्रेस में शामिल कराने में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की प्रमुख भूमिका रही है।

chat bot
आपका साथी