आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन किरण कुमार रेड्डी दोबारा कांग्रेस में हुए शामिल, 2014 में इस कारण छोड़ा था

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन किरण कुमार रेड्डी दोबारा से कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 05:03 PM (IST)
आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन किरण कुमार रेड्डी दोबारा कांग्रेस में हुए शामिल, 2014 में इस कारण छोड़ा था
आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन किरण कुमार रेड्डी दोबारा कांग्रेस में हुए शामिल, 2014 में इस कारण छोड़ा था
नई दिल्ली (आइएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए। बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम रेड्डी 2014 में राज्य के विभाजन के खिलाफ विरोध में कांग्रेस से अलग हुए थे।

रेड्डी नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय 24, अकबर रोड पर गए और पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और महासचिव और पूर्व केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी की उपस्थिति में कांग्रेस के साथ फिर से जुड़ गए। इससे पहले किरण रेड्डी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे। आपको बता दें कि वह 2 जून, 2014 को तेलंगाना राज्य के गठन से पहले संयुक्त आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री थे। वह 2011 में के.रोसायाह को हरा कर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

chat bot
आपका साथी