Congress President Election: गहलोत, थरूर के बाद चुनावी मैदान में दिग्विजय सिंह की एंट्री, सोनिया गांधी से मिलने आ रहे दिल्‍ली

कांग्रेस पार्टी इस समय जिस अंतर्कलह से गुजर रही है उसमें गांधी परिवार से बाहर के किसी सदस्‍य को अगर अध्‍यक्ष बनाया जाता है तो स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कांग्रेस के नाराज नेताओं का ग्रुप (G-23) भी इस स्थिति में कुछ नरम होगा।

By TilakrajEdited By: Publish:Thu, 22 Sep 2022 10:48 AM (IST) Updated:Thu, 22 Sep 2022 12:12 PM (IST)
Congress President Election: गहलोत, थरूर के बाद चुनावी मैदान में दिग्विजय सिंह की एंट्री, सोनिया गांधी से मिलने आ रहे दिल्‍ली
क्‍या दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस पार्टी के नए अध्‍यक्ष पद की रेस में, सोनिया गांधी से मिलने आ रहे दिल्‍ली

नई दिल्‍ली, एजेंसी। कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष पद के चुनाव की गहमा गहमी के बीच वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह के दिल्‍ली पहुंचने की खबरों ने एक नई संभावना को हवा दी है। सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक, दिग्विजय सिंह आज दिल्‍ली पहुंच रहे हैं और इस दौरान वह कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह की ओर से या किसी अन्‍य कांग्रेस नेता की ओर से कोई बयान इसे लेकर जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना आज जारी होने जा रही है। कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए रेस कल से शुरू होने जा रही है। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह भी चुनावी मैदान में

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की रेस में अभी तक राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और केरल से सांसद शाशि थरूर का नाम आगे चल रहा था। अब इस चुनावी दंगल में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में इन खबरों को ओर भी बल मिल रहा है कि दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्‍यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

सोनिया गांधी की हरी झंडी जरूरी

दिग्विजय सिंह आज कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं। इससे पहले अशोक गहलोत और शशि थरूर भी सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। दरअसल, गांधी परिवार का विश्‍वासपात्र ही कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की कमान संभालेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में सोनिया गांधी की ओर से हरी मिलना बेहद जरूरी है। अब यह देखना है कि सोनिया गांधी से मिलने के बाद दिग्विजय सिंह क्‍या बयान देते हैं। इसी से कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनाव को लेकर कुछ स्थिति साफ हो पाएगी।

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की रेस में कौन-कौन है या कोई नहीं?

कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद के चुनाव के लिए रेस कल से शुरू होने जा रही है। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नामांकन किया जाएगा। 8 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिया जा सकता है। ऐसे में 8 अक्‍टूबर तक साफ हो जाएगा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की रेस में कौन-कौन है या कोई नहीं है। वैसे, उम्‍मीद की जा रही है कि इस बार कांग्रेस अध्‍यक्ष पद की रेस में एक से ज्‍यादा उम्‍मीदवार नजर आ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी