कपाटमुंडा में जल संकट, ब्लॉक आफिस घेराव

बिसरा ब्लाक के कपाटमुंडा पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोग दो महीन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 06:55 PM (IST)
कपाटमुंडा में जल संकट, ब्लॉक आफिस घेराव
कपाटमुंडा में जल संकट, ब्लॉक आफिस घेराव

संवाद सूत्र, बंडामुंडा : बिसरा ब्लाक के कपाटमुंडा पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोग दो महीने से जलसंकट से जूझ रहे हैं। इसके समाधान के लिए अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लॉक आफिस घेराव किया। बीडीओ का संतोष जनक जवाब नहीं होने के कारण ग्रामीणों में भारी असंतोष देखा गया।

कपाटमुंडा पंचायत के बाराबांस, कुकड़ा, कपाटमुंडा समेत आधा दर्जन गांव के लोग दो महीने से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। समस्या का निदान न होने पर बुधवार को ब्लॉक आफिस का घेराव कर विभाग की कार्यप्रणाली पर क्षोभ प्रकट किया।। गुस्साए ग्रामीणों ने धरना देकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि पानी की समस्या को लकेर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गयी है, लेकिन समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों के साथ कपाटमुंडा सरपंच प्रभारत्नी केरकेट्टा, समिति सदस्य सुजीत लाकड़ा, पूर्व सरपंच देबा केरकेट्टा, संजीव खेस, नायब सरपंच मुकुल महतो भी थे। उन्होंने बीडीओ प्रशांत कुमार राउत से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। मीडिया कर्मियों ने बीडीओ प्रशांत कुमार राउत से पूछताछ की तब उन्होंने दो टूक लहजों में कहा कि क्या मैं अपने घर से पानी लाऊं ग्रामीणों के लिए। उन्होंने कहा की विभागीय अभियंता कुछ दिनों से बीमार हैं जिस कारण इसका समाधान नहीं हो सका। एक अभियंता की बीमारी के कारण हजारों ग्रामीण जल संकट से जूझ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी