रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

मानसून के आगमन से पूर्व ही रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना होने पर लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:10 AM (IST)
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

संसू, राजगांगपुर : मानसून के आगमन से पूर्व ही रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना होने पर लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है। वैसे मौसम विभाग ने 14 जून से मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। लेकिन मौसम ने गुरुवार की शाम को ही अचानक करवट ले ली। तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश शुक्रवार की दोपहर तक जारी रही। इससे गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश के कारण बिजली गुल हो जाने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। लगातार बारिश होने से सड़कों पर जल जमाव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। कई स्थानों पर नालियां जाम रहने से गंदा पानी सड़कों पर बहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मानसून की पहली बारिश में ही शहर की सड़कों में जलजमाव को लेकर लोग स्थानीय प्रशासन को कोसते नजर आए। लोगों को कहना था कि अभी यह हाल है तो जब लगातार बारिश होगी तो पूरा शहर ही कृत्रिम तालाब बन जाएगा। समय रहते नगर पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। मोबाइल चोरी का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार : राउरकेला के पानपोष मार्केट में एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने का प्रयास कर रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर रघुनाथपाली थाना की पुलिस वहां पहुंची ओर युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। झारखंड राज्य के चक्रधरपुर का निवासी आरोपित शिव महतो पानपोष मार्केट में खरीदारी के लिए आए एक व्यक्ति का मोबाइल चुरा कर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अकेला है या उसके गिरोह में और कोई शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी