डालमिया विद्या मंदिर की छात्राओं ने राखी बांध लिया सुरक्षा का वचन

डालमिया विद्या मंदिर की छात्राओं ने सुरक्षा गार्ड एवं पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर सुरक्षा का वचन लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 04:04 AM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 04:04 AM (IST)
डालमिया विद्या मंदिर की छात्राओं ने राखी बांध लिया सुरक्षा का वचन
डालमिया विद्या मंदिर की छात्राओं ने राखी बांध लिया सुरक्षा का वचन

डालमिया विद्या मंदिर की छात्राओं ने राखी बांध लिया सुरक्षा का वचन

संसू, राजगांगपुर : शुक्रवार के दिन, रक्षाबंधन के अवसर पर डालमिया विद्या मंदिर की छात्राओं ने डालमिया भारत सीमेंट कंपनी में तैनात सुरक्षा गार्ड एवं पुलिस कर्मियों को राखी बांध कर सुरक्षा का वचन लिया। छात्राओं ने राजगांगपुर थाना जाकर थाना प्रभारी बिबित्सा कुमार प्रधान सहित पुलिस कर्मियों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधी और मुंह मीठा कराकर सुरक्षा का वचन लिया। इस मौके पर छात्राओं ने कहा कि इन बहादुरों की बदौलत ही आज हम सब सुरक्षित रहते हैं। इनकी कर्तव्य परायणता ही सच्चा देशप्रेम, देश सेवा कही जाएगी। डालमिया विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य जयदेव कर ने कहा रक्षाबंधन का पर्व भारतीय सनातन धर्म के पर्व में से एक प्रमुख त्योहार है। रक्षाबंधन पर्व न केवल भाई -बहन के प्रेम व उसकी रक्षा के लिए है बल्कि राष्ट्र रक्षा के संकल्प का भी पर्व है। आज स्कूल की छात्राओं ने पुलिस कर्मियों और सुरक्षा गार्डों को राखी बांधते समय बहुत उत्साहित नजर आई। थाना प्रभारी बिबित्सा कुमार प्रधान ने बच्चों को आशीष दिया। कहा जनता की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं। कई बार वह किसी भी पर्व में अपने घर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में छात्राओं ने राखी बांधी तो उन्हें घर की याद आ गई। स्कूल की छात्राओं द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की चर्चा करते हुए डालमिया विद्या मंदिर की सीईओ डाक्टर रोसेटा विलियम ने उनकी प्रसंशा करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की कामना की।

chat bot
आपका साथी