खतकुल बहाल में गुटीय संघर्ष से तनाव

जिले के कुतरा थाना अंतर्गत खतकुल बहाल में गुटीय संघर्ष से स्थिति

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jan 2018 07:26 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jan 2018 07:26 PM (IST)
खतकुल बहाल में गुटीय संघर्ष से तनाव
खतकुल बहाल में गुटीय संघर्ष से तनाव

जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़ : जिले के कुतरा थाना अंतर्गत खतकुल बहाल में गुटीय संघर्ष से स्थिति तनावपूर्ण है। यहां उपद्रवियों ने लूटपाट मचाने के साथ साथ तीन दुकान व दस घरों को जला दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

खतकुलबहाल में शुक्रवार की शाम को दो गुट के युवकों में कहासुनी हो गई थी इसके बाद 20-25 युवकों ने लोगों के घरों एवं दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। दुकानों व घरों पर पेट्रोल के पैकेट व बोतल फेंके गए।

सूचना मिलते कुतरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। घरों में लगी आग बुझाने के लिए कुतरा फायर स्टेशन से दो तथा राजगांगपुर ओसीएल इंडिया के फायर फाईटर वाहन भेजे गए। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण एसपी पिनाक मिश्रा, राजगांगपुर एसडीपीओ विजय कुमार नंद, जिला मुख्यालय के डीएसपी रोहित कुमार थाट, राजगांगपुर थाना प्रभारी पीके जेना, कुतरा थाना अधिकारी सुशांत कुमार परिड़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस संबंध में पांच मामले दर्ज कराए गए हैं जबकि पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

chat bot
आपका साथी