हमारा देश ही हमारी पहचान है : सुनील गुप्ता

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की ओर से वीर बिरसा मैदान में समरोहपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 11:15 PM (IST)
हमारा देश ही हमारी पहचान है : सुनील गुप्ता
हमारा देश ही हमारी पहचान है : सुनील गुप्ता

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की ओर से वीर बिरसा मैदान में समरोहपूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कंपनी के पूर्वांचल उत्पादन प्रमुख सुनील कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि गुप्ता ने परेड में शामिल डालमिया विद्या मंदिर , डीआइटीआइ के विद्यार्थियों सहित कर्मीसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहाँ अनेकता में एकता दिखाई देती है। हम सब देश प्रेम के सूत्र में बंधे है। हमारा देश ही हम भारतीयों की पहचान है और हमें अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए तथा देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान देकर ही हम अपने सपनों को साकार कर सकेंगे। इस मौके पर कंपनी के चार कर्मचारियों को कार्य स्थल में सुरक्षा एवं सुरक्षा विभाग के आठ कर्मचारियों को बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए दुर्गेश कुमार मिश्रा, आरएस प्रसाद, विद्याधर षाड़ंगी सहित डी हरिचंदन को सम्मानित किया गया। इसके बाद डालमिया विद्या मंदिर सहित डीआइटीआइ के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पीके राउत के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में डालमिया ओसीएल रिफ्रैक्टरी प्रमुख एस अरासु, राजगांगपुर कारखाना मुख्य लोकेश कुमार बाहेती, डालमिया विद्या मंदिर के सीईओ डॉ. रोसिता विलियम, प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र द्विवेदी, डीआइटीआइ के प्राचार्य देवदत्त प्रधान एवं संगम महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी