आधी रात की बारिश में पानी-पानी हुई सीमेंटनगरी

रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में सीमेंटनगरी राजगांगपुर प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 06:26 PM (IST)
आधी रात की बारिश में पानी-पानी हुई सीमेंटनगरी
आधी रात की बारिश में पानी-पानी हुई सीमेंटनगरी

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : रविवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में सीमेंटनगरी राजगांगपुर पानी-पानी हो गई। लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस जाने से लोग रतजगा कर घर से पानी निकालते रहे। सुबह तक कई घरों से पानी काफी हद तक निकल चुका था। लेकिन दोपहर तक शहर की सड़कों तथा गलियों में बारिश का पानी घुटनों तक बहता रहा। इस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका पता चलने से नगरपाल सुश्रिता पाइकराय ने शहर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जिसमें विभिन्न स्थानों पर जेसीबी की मदद से पानी निकालने की व्यवस्था की गई।

रविवार की रात हुई भारी बारिश से शहर का बांठुपाड़ा, बगीचा पाडा, मास्टर कॉलोनी, ट्रैक्सन कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी पूरी जलमग्न हो गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी बहने के साथ घरों में पानी घुस जाने से लोग परेशान रहे। इसकी सूचना मिलने से नगरपाल सुश्रिता पाइकराय व बीजद टाउन अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अमरेश पंडा ने पूरे शहर का जायजा लेकर पानी की निकासी की व्यवस्था करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। अवैध तरीके से बनी चारदीवारी को तोड़कर पानी निकालने की व्यवस्था की गई। राजगांगपुर के आसपास के इलाकों में भी बारिश का कहर देखा गया। जोरूमाल पंचायत की पुलिया जलमग्न हो जाने से दो पंचायतों का संपर्क टूट गया था। राजगांगपुर नगरपालिका समेत प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेकर उसे सामान्य करने के प्रयास में जुटे थे।

chat bot
आपका साथी