खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

शहर के के सुभाष चौक स्थित गोपबंधु हाई स्कूल में शुक्रवार को बीज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 11:46 PM (IST)
खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

संवाद सूत्र, राजगांगपुर : शहर के के सुभाष चौक स्थित गोपबंधु हाई स्कूल में शुक्रवार को बीजू युवा वाहिनी द्वारा मू हीरो ओडिशा का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजगांगपुर की बीईओ सरिता सोरोनिया उपस्थित थी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया एवं सभी से इसमें शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि पूर्व नगरपाल सुश्रिता पायिकरे ,गोपबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय राउत ,रानिबंध हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक स्वराज राउतराय , सुजाता दास,रोहित साहिनी उपस्थित थे। मू हीरो मू ओडिशा के इस कार्यक्रम में नगरपालिका एवं ब्लाक के सभी सरकारी स्कूल के बच्चे शामिल हुए। इनके बीच जूनियर एवं सीनियर दो ग्रुप में 100 मीटर, 200 मीटर की दौड़ सहित फ्रॉग जम्प ,स्पून रेस ,लांग जम्प ,हाई जंप जैसे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरा स्थान रखने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। शनिवार को दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। नगर बीजू वाहिनी के मुख्य संयोजक मोहम्मद इरफान की देखरेख में हो रहे इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजगांगपुर शहर की प्रतिभा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

chat bot
आपका साथी