68 हजार ग्राहकों की सेवा को सात कर्मचारी

ओडिशा व झारखंड सीमा पर स्थित बीरमित्रपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कर्मचारियों की कमी की समस्या से जूझ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 10:07 PM (IST)
68 हजार ग्राहकों की सेवा को सात कर्मचारी
68 हजार ग्राहकों की सेवा को सात कर्मचारी

संवादसूत्र, बीरमित्रपुर : ओडिशा व झारखंड सीमा पर स्थित बीरमित्रपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में कर्मचारियों का टोटा है। 68 हजार ग्राहक एवं 12 पेंशनधारकों के लिए आवश्यक कर्मचारी यहां नियोजित नहीं किए गए हैं। यहां आने वाले ग्राहकों को अपना पैसा निकालने के लिए सुबह से शाम तक लाइन लगना पड़ता है। लिक फेल हाने की स्थिति में उन्हें तीन चार दिन चक्कर काटने के बाद पैसा मिलता है।

सीमावर्ती क्षेत्र में एसबीआइ की एकमात्र कोर बैंकिग शाखा है जहां से देश के विभिन्न शहरों से पैसा भेजने की सुविधा है। ओडिशा के बीरमित्रपुर तथा झारखंड के बांसजोर, तरगा, गिनकेरा, ओड़गा आदि क्षेत्रों के लोग सेना व सरकारी व गैर सरकारी कंपनियों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत अन्य शहरों में काम कर रहे हैं। वे लोग अपने परिवार वालों के लिए इसी शाखा के जरिये पैसा भेजते हैं। यहां विभिन्न प्रकार के 68 हजार से अधिक ग्राहक हैं। 1200 से अधिक पेंशनधारक भी इसी शाखा पर निर्भर हैं। इन्हें सुविधा देने के लिए बैंक में एक शाखा प्रबंधक, दो अधिकारी, तीन क्लर्क एवं एक कैशियर पद पर हैं। एक कर्मचारी को डेपुटेशन पर हाथीबाड़ी भेज दिया गया है जिससे यहां कर्मचारियों का और अभाव महसूस की जा रही है।

बोले शाखा प्रबंधक

बैंक में कर्मचारियों की कमी एवं हो रही परेशानी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। कर्मचारियों को नियुक्त करने के बाद ही इसका कोई समाधान निकल सकता है।

- गजेन्द्र दूरिया, शाखा प्रबंधक, एसबीआइ ।

chat bot
आपका साथी