राजगांगपुर बीजद ने किया सभी स्कूलों को सैनिटाइज, आज से खुलेंगे

राज्य सरकार के निर्देश पर आठ जनवरी से कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्देश जारी किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 07:19 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 07:19 AM (IST)
राजगांगपुर बीजद ने किया सभी स्कूलों को सैनिटाइज, आज से खुलेंगे
राजगांगपुर बीजद ने किया सभी स्कूलों को सैनिटाइज, आज से खुलेंगे

संसू, राजगांगपुर : राज्य सरकार के निर्देश पर आठ जनवरी से कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्देश जारी किया गया है। इसे देखते हुए राजगागंपुर बीजद ने नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा की अगुवाई में शहर के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को सैनिटाइज करने का अभियान दो जनवरी से शुरू किया गया था जोकि गुरुवार को संपन्न हुआ। इस दौरान बीजद कार्यकर्ताओं ने शहर में विगत नौ महीने से बंद पड़े सभी सरकारी व निजी स्कूलों में जाकर साफ-सफाई के साथ-साथ सैनिटाइज अभियान चलाया गया। शहर के सबसे पुराने सरकारी स्कूल राष्ट्रीय विद्यालय से अभियान शुरू कर बीजद कार्यकर्ताओं ने गांधी ग‌र्ल्स स्कूल, गोपबंधु स्कूल, जीएल चर्च स्कूल, रानीबंध हाईस्कूल, अरविंदो स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट मेरी ग‌र्ल्स हाईस्कूल सहित अन्य सभी हाईस्कूल परिसरों की साफ-सफाई करने के साथ-साथ कमरों को सैनिटाइज किया गया। इस अभियान में बीजू छात्र जनता दल, बीजू युवा जनता दल सहित बीजद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर स्कूल खुलने से पहले बच्चों की सुरक्षा में अहम योगदान दिया। स्कूल के शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर अभियान में सहयोग किया।

गुरुवार को अभियान के समापन के अवसर पर बीजद नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने कहा कि कोविड-19 को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेगा। जन समस्याओं को लेकर बीजद सदैव तत्पर रहा है आगे भी रहेगा। इस अवसर पर राजेंद्र लेंका, सुधीर साह, राकेश नंदा, राजेंद्र महांती, गौतम महारथी, प्रेम प्रकाश प्रसाद, मो. तौहिद, अखिलेश दास, संजय बिनोद, सरोज दास, चिंटू साहू, विकास मिंज सहित अन्य बीजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी