जिला स्तरीय पुस्तक मेला का आगाज

बीरमित्र क्लब परिसर में जिला स्तरीय पुस्तक मेला पुष्प प्रदर्शनी एवं लोककला महोत्सव का आगाज विधायक कुसुम टेटे ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 11:16 PM (IST)
जिला स्तरीय पुस्तक मेला का आगाज
जिला स्तरीय पुस्तक मेला का आगाज

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़ : बीरमित्र क्लब परिसर में जिला स्तरीय पुस्तक मेला, पुष्प प्रदर्शनी एवं लोककला महोत्सव का आगाज विधायक कुसुम टेटे ने किया। ओडिया भाषा साहित्य व संस्कृति विभाग, जिला संस्कृति परिषद् एवं जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन करते हुए विधायक टेटे ने कहा कि सुंदरगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति एवं परंपरा के लिए राज्य भर में जाना जाता है। पुस्तक मेले में न केवल लोग साहित्य के संदर्भ में जान पाएंगे बल्कि अपनी पसंद की पुस्तकें खरीद भी सकेंगे। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए इस प्रयास में शहर व जिलावासियों को शामिल होने का आह्वान किया। इस महोत्सव में राज्य भर से पुस्तक प्रकाशक व विक्रेताओं के स्टॉल समेत पुष्प प्रदर्शनी में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने अपने उत्पाद प्रदर्शित करने समेत अन्य स्टालों पर व्यापारिक संस्थाएं अपनी वस्तुओं की बिक्री कर रही हैं। पहले दिन अतिरिक्त जिलापाल नृसिंह चरण स्वांई ने लोक कलाकारों व संस्थाओं को प्रोत्साहित किया। सदर तहसीलदार जोगेश्वर भोई ने नृत्य मंडलियों को सम्मानित किया तथा जिला संस्कृति अधिकारी अनिल केरकेटटा ने महोत्सव का संचालन किया। लोककला महोत्सव में जिले के विभिन्न जनजाति संस्कृति मंडलियों ने नृत्य-संगीत का प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी