जार्ज का आगामी चुनाव में जिले की सभी सीटों पर कब्जे का दावा

आगामी चुनाव में जार्ज तिर्की ने लोकसभा सीट समेत जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है।

By Edited By: Publish:Sun, 02 Dec 2018 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 02 Dec 2018 11:14 PM (IST)
जार्ज का आगामी चुनाव में जिले की सभी सीटों पर कब्जे का दावा
जार्ज का आगामी चुनाव में जिले की सभी सीटों पर कब्जे का दावा

राजगांगपुर, जेएनएन। बीरमित्रपुर विधायक तथा कांग्रेसी नेता जार्ज तिर्की ने आगामी चुनाव में जिले की एक लोकसभा सीट समेत जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने का दावा किया है। साथ ही राजगांगपुर नगरपालिका चुनाव में भी कांग्रेस अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई है।

शनिवार को राजगांगपुर टाउन कांग्रेस कमेटी की ओर से उनके स्वागत में आयोजित समारोह में तिर्की ने यह दावा किया। समारोह में सुंदरगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बेणुमाधव त्रिपाठी का भी स्वागत किया गया। राजगांगपुर टाउन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद पाका बाबू की अध्यक्षता में पंचायत धर्मशाला में आयोजित कार्यकारिणी बैठक व स्वागत समारोह से पूर्व सुबह 11 बजे युवा कांग्रेस की ओर से रानीबंध से बाइक रैली में जार्ज तिर्की तथा बेणुमाधव त्रिपाठी को लाया गया। यह रैली बीजू पटनायक चौक, सुभाष चौक, इंदिरा चौक, मुख्य मार्ग से होकर धर्मशाला पहुंची।

इस कार्यक्रम में 25 लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। जिसमें प्रदीप अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल हैं। अन्य लोगों में कार्यकारी जिलाध्यक्ष डा. राजेन एक्का व सुनीता विश्वाल समेत रतन साहू, आशमा खातून, एमलेन एक्का, सुरेश बारीक अंबिका महंती, रमेश पात्रो, कमल सीता अग्रवाल, अफजल बोहिदार, हृदयानंद ¨सह, परसिया महाराज, एसबी चौरसिया, मिनाज अहमद, ताज आलम, जहांगीर, मोहम्मद खालिद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी