जिले में भाजपा की जनसंपर्क पदयात्रा शुरू

प्रदेश भाजपा द्वारा घोषित कार्यक्रम में शामिल होते हुए शनिवार को सुंदर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Dec 2018 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 03 Dec 2018 11:34 PM (IST)
जिले में भाजपा की जनसंपर्क पदयात्रा शुरू
जिले में भाजपा की जनसंपर्क पदयात्रा शुरू

संवाद सूत्र, सुंदरगढ़: प्रदेश भाजपा द्वारा घोषित कार्यक्रम में शामिल होते हुए शनिवार को सुंदरगढ़ सांगठनिक जिले के सभी मंडलों में जनसंपर्क पदयात्रा का आगाज हो गया है। पहली तारीख से प्रारंभ होने के बाद यह पदयात्रा दस दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर बूथ स्तर तक जनता के पास पहुंच उन्हें केंद्र में चल रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देने,उन्हे शामिल करने के लिए आवश्यक हिदायत देना तथा पहले से शामिल लाभुकों से उनकी राय संग्रह करने का कार्यक्रम है।

इसके साथ ही पिछले 18 सालों से चल रही बीजद सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार सहित अन्य नाकामियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। पदयात्रा का शुभारम्भ करने प्रदेश सह संगठन मंत्री अमिताभ चक्रवर्ती ने रविवार को सुंदरगढ़ पहुंच सबडेगा मंडल, करमडीह मंडल,हेमगिर मंडल तथा किरेई मंडल में शामिल हुए। किरेई मंडल में मंडल सभापति सिमेश्वर लरिया के नेतृत्व में प्रारंभ इस कार्यक्रम में सुखलाल मुंडा,आरती पटेल, भेषज रथ, हेमंत पटेल,अनुपमा मुंडा प्रमुख शामिल थे। सबडेगा ब्लाक के करमडीह मंडल में मंडल अध्यक्ष भवानी शंकर पटेल के नेतृत्व में हो रहे कार्यक्रम में राज्य महासचिव अनुसूचित जाति भवानी भोई सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सबडेगा मंडल में मंडल अध्यक्ष प्रशांत पटेल के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में अजय पटेल, ध्रुब कालो, चूमनमणि पटेल प्रमुख उपस्थित रहे। हेमगिर में मंडल अध्यक्ष अरुण पटेल के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में जिला महासचिव प्रेम सागर ओराम समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी