झारसुगड़ा अस्पताल से इलाजरत मरीज लापता

संसू झारसुगुडा झारसुगुडा जिला चिकित्सालय से इलाजरत मरीज के लापता होने कि घटना चर्चा क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 06:14 AM (IST)
झारसुगड़ा अस्पताल से 
इलाजरत मरीज लापता
झारसुगड़ा अस्पताल से इलाजरत मरीज लापता

संसू, झारसुगुडा : झारसुगुडा जिला चिकित्सालय से इलाजरत मरीज के लापता होने कि घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। मरीज धलेश्वर की पत्‍‌नी सावित्री ने चिकित्सालय परिसर में बने बीट हाऊस में शिकायत भी की है। मगर पुलिस ध्यान ही नही दे रही है। निराश पत्नी ने झारसुगुड़ा थाना में जा कर मामला दर्ज कराया है।

पीड़ित महिला ने बताया कि पति धलेश्वर (25) की तबीयत 11 जून को बिगड़ने के बाद बेलपहाड़ के टीआरएल अस्पताल में भर्ती कराया। फिर वहां से उसे ला कर झारसुगुड़ा जिला चिकित्सालय में लाकर कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सा के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार देखते हुए डॉक्टरों ने दवाई लाने को लिख कर दिया। जब सावित्री दवा ले कर लौटी तो उसका धनेश्वर अपने बेड में नहीं था। उसने आस पास के मरीजों से धलेश्वर के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह बाहर की ओर निकला है। लेकिन सावित्री ने पूरा चिकित्सालय व आस-पास खोजा लेकिन वह नहीं मिला। उसने सोचा शायद वह घर लौट गया होगा। यह सोच कर वह बेलपहाड आ गयी। मगर धलेश्वर नही मिला। इसके बाद सावित्री साइकिल ले कर पति को खोजने निकल गई। वह दो दिनों से अपने पति को खोज रही है। इस संबंध में जब जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नही आई है। फिर भी वे इसके जांच करेंगे।

chat bot
आपका साथी