केरल के दो चंदन तस्कर संबलपुर से गिरफ्तार

ओडिशा में संभवत: चंदन लकड़ी की यह सबसे बड़ी खेप है। जिसका बाजार मूल्य करीब 30 लाख रुपये से अधिक हो सकता है।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 23 Jan 2018 02:55 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jan 2018 02:55 PM (IST)
केरल के दो चंदन तस्कर संबलपुर से गिरफ्तार
केरल के दो चंदन तस्कर संबलपुर से गिरफ्तार

संबलपुर, जागरण संवाददाता। चंदन लकड़ी की तस्करी के आरोप में स्थानीय अइंठापाली पुलिस ने केरल मूल के दो आरोपियों को करीब 200 किलो चंदन लकड़ी और एक वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक वर्तमान झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड इलाके का बताया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक संजीव अरोरा ने बताया कि सोमवार को मुंबई-कोलकाता राजमार्ग से होकर गुजरती एक मालवाही गाड़ी पर संदेह होने के बाद जब पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तब गाड़ी में नायब तरीके से बनाए गए तहखानों में छिपाकर रखे गए करीब 200 किलो चंदन लकड़ी बरामद हुई। चंदन लकड़ी की जब्ती के बाद उस गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक अरोरा ने बताया कि अब तक की पूछताछ के बाद पता चला है कि दोनों तस्कर केरल मूल के हैं और दोनों केरल के कसरगोड़ जिला के हैं। इनमें से के अहमद हरीश वर्तमान रांची के मेन रोड इलाके में रहता है और गाड़ी का मालिक है, जबकि दूसरे का नाम जगथिरा कुमार है। वह गाड़ी का चालक है। संभवत: यह चंदन लकड़ी कालाहांडी जिला के भवानीपाटना से झारखंड की राजधानी रांची ले जाया जा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि ओडिशा में संभवत: चंदन लकड़ी की यह सबसे बड़ी खेप है। जिसका बाजार मूल्य करीब 30 लाख रुपये से अधिक हो सकता है। ऐसे में पुलिस इस मामले की गहरायी तक पहुंचने और चंदन लकड़ी के बारे में स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ के जबड़े से बहन को बचाने वाली ममता को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार

chat bot
आपका साथी