संबलपुर रेल मंडल में शान से लहराया तिरंगा

पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल की ओर से विभागीय स्टेडियम में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:19 AM (IST)
संबलपुर रेल मंडल में शान से लहराया तिरंगा
संबलपुर रेल मंडल में शान से लहराया तिरंगा

संवाद सूत्र, संबलपुर : पूर्वतट रेलवे के संबलपुर मंडल की ओर से विभागीय स्टेडियम में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने समेत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), भारत स्काउट एवं गाइड्स की टुकड़ियों द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कुमार ने कहा कि रेलवे भारत की जीवन रेखा है और देश के विकास में रेलवे का महत्वपूर्ण योगदान है। भारतीय रेलवे ने वर्ष 2019 में रेल दुर्घटनाओं में 'जीरो पैसेंजर कैजुअल्टी' दर्ज की है।

संबलपुर रेल मंडल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जनवरी 24 को बरगढ़ और बरपाली के बीच सिगल लाइन में इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नल की स्थापना की जो कि भारतीय रेलवे ने इस प्रकार का किया गया पहला कार्य है।

इस गणतंत्र दिवस समारोह में रेलवे स्टाफ, स्काउट एवं गाइड्स और केन्द्रीय विद्यालय-1 संबलपुर के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वतट रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ईशा मलिक, अपर मंडल रेल प्रबंधक एलवीएसएस पात्रुडु, पूर्वतट रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य, श्रमिक संगठन के सदस्य उपस्थित थे. वरिष्ठ मंडल काíमक अधिकारी आरबी जेना ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं सहायक मंडल काíमक अधिकारी दिगंबर पाढ़ी ने धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी