विजिलेंस कर रही निर्वाही अधिकारी से पूछताछ

संसू संबलपुर आय से अधिक की संपति अर्जित करने के मामले में फंसे देवगढ़ नगरपालिका के निव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 05:51 PM (IST)
विजिलेंस कर रही निर्वाही 
अधिकारी से पूछताछ
विजिलेंस कर रही निर्वाही अधिकारी से पूछताछ

संसू, संबलपुर : आय से अधिक की संपति अर्जित करने के मामले में फंसे देवगढ़ नगरपालिका के निर्वाही अधिकारी कुंजवन प्रधान से संबलपुर मंडल विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को संबलपुर मंडल व झारसुगुड़ा विजिलेंस ने उनके चार ठिकानों पर छापामारी कर 70 लाख 64 हजार 129 रुपए की चल-अचल संपति का खुलासा किया था। अब उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस संपति के बारे में विजिलेंस को अबतक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। ऐसे में, निर्वाही अधिकारी प्रधान की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

संबलपुर मंडल विजिलेंस के सूत्रों के अनुसार मंगलवार सात जुलाई को संबलपुर के स्पेशल विजिलेंस जज की ओर से जारी सर्च वारंट के बाद देवगढ़ नगरपालिका के निर्वाही अधिकारी कुंजवन प्रधान के सरकारी कार्यालय व आवास समेत झारसुगुड़ा जिला के ब्रजराजनगर थाना अंतर्गत राजपुर-काटापाली स्थित निजी आवास व बनहरपाली थाना अंतर्गत जगन्नाथ नगर स्थित ससुराल में एक साथ छापामारी की गयी। इस दौरान, राजपुर-काटापाली में उनके दो मंजिले मकान का पता चला। जिसकी कीमत 28 लाख 36 हजार 600 रुपए आकलन किया गया। इसके अलावा, निर्वाही अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पांच लाख 48 हजार 556 रुपए कीमत की दो बाइक, सोने-चांदी के गहने और घरेलू उपकरण व विभिन्न बैंकों व पोस्टऑफिस में जमा 35 लाख 86 हजार 603 रुपए के साथ नकद 92 हजार 370 रुपए का पता चला था।

chat bot
आपका साथी