किसानों ने विधायक के घर के समक्ष दिया धरना

कुचिडा किसान संगठन ने मंगलवार को ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के विरोध में विधायक के घर के सामने सुबह 10 बजे से 1बजे तक धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:05 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:22 AM (IST)
किसानों ने विधायक के घर के समक्ष दिया धरना
किसानों ने विधायक के घर के समक्ष दिया धरना

संवाद सूत्र, बामड़ा: कुचिडा किसान संगठन ने मंगलवार को ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के विरोध में क्षेत्रिय विधायक के घर के सामने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरना दिया। किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। इससे पहले सोमवार को कुचिडा आरएमसी सचिव मनोज महंत, सप्लाई इंस्पेक्टर देवाशीष महांती, सहायक संजय प्रधान, एआरसीएम हरिहर सेठ की उपस्थिति में किसानों की बैठक हुई थी। इसमें अधिकारियों ने एक दिसंबर से 44 मार्केट यार्ड, 11 लैंपस और दो स्वयं सहायक समूह को धान खरीदने की जानकारी दी थी। बताया था कि इस साल प्रति किसान 13 क्विटल धान बेच सकेंगे। लेकिन किसान अच्छी उपज के चलते इसे बढ़ाने की मांग करते हुए अनसुना किए जाने पर मार्केट यार्ड का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस दौरान कुचिडा लॉक कृषक सेल के अध्यक्ष जयंत प्रधान के समेत धनीराम पृसेठ, प्रशांत नायक, कुलमनी पृसेठ,़ फकीर दास, युधिष्ठिर नायक, संजीव नाईक, शिवनारायण नाइक, रवींद्र बेहरा, विरंची नाइक प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी