अलग-अलग जगहों पर रेल पटरी से मिले दो शव

बेलपहाड़ के लुहारपाडा के नजदीक हावड़ा मुम्बई रेल मार्ग पर शुक्रवार को रेलवे पुलिस द्वारा एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान लुहारपाडा निवासी मोनू प्रसाद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र विशाल गुप्ता के रूप में की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 09:41 PM (IST)
अलग-अलग जगहों पर रेल पटरी से मिले दो शव
अलग-अलग जगहों पर रेल पटरी से मिले दो शव

जाटी, ब्रजराजनगर, बामड़ा : बेलपहाड़ के लुहारपाडा के नजदीक हावड़ा मुम्बई रेल मार्ग पर शुक्रवार को रेलवे पुलिस द्वारा एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान लुहारपाडा निवासी मोनू प्रसाद गुप्ता के 22 वर्षीय पुत्र विशाल गुप्ता के रूप में की गई है। बताया जाता है गुरुवार की शाम को इसी इलाके का एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। घरवालों के मना करने पर भी वह उसके साथ चला गया। देर रात तक नही लौटा तो आसपास में उसकी तलाश भी की गई । शुक्रवार को सुबह इलाकेवासियो ने रेल पटरियों पर उसका शव देखकर उन्हें इसकी सूचना दी। परिवार वालो के अनुसार किसी ने उसकी हत्या कर के शव को पटरी पर डाल दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक तथ्यों का खुलासा हो पायेगा।

वहीं दूसरी ओर, दक्षिण पूर्व रेलपथ चक्रधरपुर रेल मंडल के बामड़ा रेल स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेल पटरी से जीआरपी ने शव बरामद किया है। रेलवे के अनुसार बामड़ा स्टेशन के पूर्वी केबिन के उस पार राजगांगपुर जीआरपी की सीमा शुरू हो जाती है, लेकिन राजगांगपुर जीआरपी ने अपनी सीमा सुंदरगढ़ रेवेन्यू जिला की सीमा अनुसार है कहकर मामले को दर्ज करने से मना कर दिया है। वहीं झारसुगुड़ा जीआरपी दशकों से पूर्वी केबिन के बाद राजगांगपुर जीआरपी की सीमा मनती है और आज से पहले जितने भी हादसे हुए है राजगांगपुर जीआरपी मामला दर्ज करती थी। सीमा विवाद के कारण घंटों शव पटरी पर पड़ा रहा। शव की पहचान नहीं सकी है।

chat bot
आपका साथी