ओडिशा में पार्टी को मजबूत करने में जुटे कांग्रेसी

निरंजन पटनायक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से संबलपुर जिला में पार्टी की गतिविधि तेज हो गई है।

By Edited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 08:56 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 11:10 AM (IST)
ओडिशा में पार्टी को मजबूत करने में जुटे कांग्रेसी
ओडिशा में पार्टी को मजबूत करने में जुटे कांग्रेसी

संसु, संबलपुर। निरंजन पटनायक के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से संबलपुर जिला में पार्टी की गतिविधि तेज हो गई है। जिला अध्यक्ष अश्विनी गुरु और राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश आवाहक आसफ अली खान के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संगठित किया जा रहा है।

इसी सिलसिले में आसफ अली खान के नेतृत्व में मानेश्वर ब्लॉक के डकरा पंचायत के बाद शुक्रवार को जुजुमुरा ब्लॉक के लिपिंडा पंचायत में सांगठनिक बैठक का आयोजन किया गया। जुजुमुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगेश्वर माझी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राजकिशोर विश्वाल को लिपिंडा पंचायत का अध्यक्ष एवं कल्याणी समुर्था को महिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके साथ ही पंचायत प्रभारी की जिम्मेदारी रेणुका बारिक को सौंपी गई है। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आसफ अली ने सभी से कांग्रेस पार्टी को पंचायत के प्रत्येक गांव में मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में जुजुमुरा पंचायत अध्यक्ष दीपक प्रधान, नारायण प्रधान, फकीरा प्रधान, रवींद्र साहू, वीरेंद्र प्रधान, देवराज नायक, विमलेश राणा, फिरोज खान प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी