ओडिशा में ट्रक और पिकअप वैन की भिडंत में चार की मौत, छह घायल

Accident in Odisha ओडिशा के संबलपुर-सोनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग बुरी तरह घायल हो गए।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 09:23 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 09:23 AM (IST)
ओडिशा में ट्रक और पिकअप वैन की भिडंत में चार की मौत, छह घायल
ओडिशा में ट्रक और पिकअप वैन की भिडंत में चार की मौत, छह घायल

संबलपुर, जेएनएन। संबलपुर-सोनपुर मार्ग पर स्थित सोनपुर जिला के उलुंडा थाना अंतर्गत मेटाकानी-पंडकीटाल गांव के बीच शुक्रवार देर रात हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक मैक्स पिकअप वैन और एक ट्रक के बीच हुई जोरदार भिडंत हो गई। इस टक्कर में वैन के चालक और एक बैंड पार्टी के नौ सदस्यों में से तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य छह घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बुर्ला स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक चालक कहीं फरार बताया गया है। रात हो जाने से दुर्घटनाग्रस्त वैन और ट्रक को शनिवार के दिन हटाया जा सका। उलुंडा पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब सोनपुर जिला के उलुंडा थाना क्षेत्र से एक बैंड पार्टी रामपुर जाने के लिए पिकअप वैन से निकली थी। वैन जब मेटाकानी-पंडकीटाल गांव के बीच थी तभी सामने से आ रही एक तेज रफ़्तार ट्रक ने वैन को ठोंक दिया। इस हादसे में बैंड पार्टी के तेजराज बाग और उत्तम डंगरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य आठ गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की सहायता से उलुंडा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बुर्ला स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान वैन चालक बाबूलाल महारणा और अन्य एक की मौत हो गयी। इस हादसे की खबर लगते ही मृतकों और घायलों के गांव खेमालोए, झारबाहाली, रानीपाली और बडाली गांव में शोक की लहर फैल गयी है। शनिवार के दिन मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिवारवालों को सौंप दिया। 

मृतकों के नाम 

1- तेजराज बाग, खेमालोए, उलुंडा थाना, सोनपुर जिला।

2 - उत्तम डंगरिया, खेमालोए, उलुंडा थाना, सोनपुर जिला। 

3 - बाबूलाल महारणा ( चालक ), झारबाहाली , उलुंडा थाना, सोनपुर जिला ।

4 - एक मृतक । 

घायलों के नाम  

5- विश्वनाथ कुंभार, रानीपाली, उलुंडा थाना, सोनपुर जिला। 

6 - सब्यसाची डंगरिया, रानीपाली, उलुंडा थाना, सोनपुर जिला। 

7 - गौर डंगरिया , खेमालोए, उलुंडा थाना, सोनपुर जिला।

8 - सुरेंद्र डंगरिया, खेमालोए, उलुंडा थाना , सोनपुर जिला। 

9 - झांतु बेहेरा , बडाली , उलुंडा थाना , सोनपुर जिला । 

10 - दया माली, छत्तीसगढ़ प्रदेश।  

ठाकुर डंगरिया, खेमालोए, उलुंडा थाना, सोनपुर जिला। 

chat bot
आपका साथी