ट्रेन से लैपटॉप चोरी में दो पकड़े गए

रेल पुलिस ने ट्रेन से लैपटॉप चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्त

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 04:36 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 04:36 PM (IST)
ट्रेन से लैपटॉप चोरी में दो पकड़े गए
ट्रेन से लैपटॉप चोरी में दो पकड़े गए

जासं, राउरकेला : रेल पुलिस ने ट्रेन से लैपटॉप चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनके पास से चोरी का एक लैपटॉप भी बरामद कर लिया है।

रेल पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को एक महिला रेलयात्री का लैपटॉप चोरी चला गया था। इस संबंध में रेल थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इसी क्रम में चोरी में संलिप्त आरोपितों का सुराग लगा था। जिसके आधार पर रेल पुलिस ने हाथीबाड़ी थाना क्षेत्र के विजय बाग एवं राउरकेला जीटी लेन के सनी ¨सह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी