मुख्यमंत्री को वादा याद दिलाने युवकों की तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से शहर का विकास करने को कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 07:38 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 07:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री को वादा याद दिलाने युवकों की तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री को वादा याद दिलाने युवकों की तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, राउरकेला: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से शहर का विकास करने को किए गए वादों को याद दिलाने के लिए स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को युवाओं की टोली ने तिरंगा यात्रा निकाली है। युवा सामाजिक कार्यकर्ता देवीप्रसाद दास की अगुवाई में निकली इस तिरंगा में भाजपा के पांच युवा नेता अंकुश वर्मा समेत राजेंद्र गौड़, सूरज मल, यशवीर ¨सह कपूर, मेहुल साहु शामिल हैं।

यह साइकिल तिरंगा यात्रा मंगलवार की सुबह सेक्टर-2 बीजू पटनायक चौक से निकाली गई है। यह तिरंगा यात्रा भुवनेश्वर पहुंचने के बाद युवाओं की टोली का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलकर उन्हें राउरकेला का विकास करने को लेकर किए गए वादे पूरे करने की मांग रखी जाएगी। इन वादों में कोयल नदी में कोयल बैराज का निर्माण, बालू घाट में आरएमसी मार्केट कांप्लेक्स की स्थापना, कोयल व ब्राह्मणी नदी के किनारे ¨रगरोड बनाना, आइएएम के बदले जेवियर्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की स्थापना का वादा शामिल है। इस तिरंगा यात्रा को पानपोष जिला भाजपा कमेटी के अध्यक्ष जगबंधु बेहरा, भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य निहार राय ने पताका दिखाकर रवाना किया तथा इस यात्रा की सफलता की कामना की। इस दौरान भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी