काम पर लौटे बीएसएनएल के अस्थाई कर्मी

बीएसएनएल के अस्थाई कर्मचारियों के साथ न्यूनतम मजदूरी एवं छंटनी न करने को लेकर समझौता होने के बाद 13 जुलाई से चल रहा आंदोलन बुधवार खत्म हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 02:15 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 02:15 AM (IST)
काम पर लौटे बीएसएनएल के अस्थाई कर्मी
काम पर लौटे बीएसएनएल के अस्थाई कर्मी

जागरण संवाददाता, राउरकेला : बीएसएनएल के अस्थाई कर्मचारियों के साथ न्यूनतम मजदूरी एवं छंटनी न करने को लेकर समझौता होने के बाद 13 जुलाई से चल रहा आंदोलन बुधवार खत्म हो गया। अस्थाई कर्मचारियों के आंदोलन के चलते दूरसंचार से जुड़ा काम काज ठप हो गया था। आंदोलन खत्म होने के बाद अस्थाई कर्मियों के फिर काम पर लौट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। बीएसएनएल प्रबंधन की ओर से हैदराबाद की ठेका संस्था अभिमन्यु इंफ्रा को आउटसोर्सिग का काम दिया गया है। इससे अस्थाई श्रमिकों का काम छिनने का खतरा उत्पन्न हो गया था। बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के नेता संजीव महांती, बसंत जेना ने इन श्रमिकों की विभिन्न मांगें प्रबंधन के समक्ष रखी। इस पर चर्चा के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। यूनियन की ओर से कहा गया है कि समझौते में अस्थाई कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी देने तथा किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं करने पर सहमति बनी है। 31 जुलाई तक एक महीने का वेतन का भुगतान किया जाएगा एवं शेष छह महीने का बकाया वेतन का भुगतान भी शीघ्र देने का भरोसा मिला है। इसके बाद 13 जुलाई से चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया है। वार्ता में यूनियन के कालिदी चरण जेना, तपन कुमार सामल, अमित कुमार सिंह, देवज्योति त्रिपाठी, रंजन कुमार पाल शामिल थे।

chat bot
आपका साथी