शीतल षष्ठी पर सादगी से हुआ शिव पार्वती विवाह

शीतल षष्ठी पर शहर के विभिन्न मंदिरों में शिव पार्वती विवाह सादगी के साथ संपन्न कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 11:58 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:49 AM (IST)
शीतल षष्ठी पर सादगी से हुआ शिव पार्वती विवाह
शीतल षष्ठी पर सादगी से हुआ शिव पार्वती विवाह

जागरण संवाददाता, राउरकेला : शीतल षष्ठी पर शहर के विभिन्न मंदिरों में शिव पार्वती विवाह सादगी के साथ संपन्न कराया गया। मंदिरों में सादगी के साथ पूजा अर्चना की गयी। शिवजी की बारात नहीं निकाल कर अधिकतर मंदिरों में ही विवाह की औपचारिकता पूरी की गयी। मंदिरों घंटी एवं शंख ध्वनि से गूंज उठे। कोयलनगर में शिव पार्वती का नगर भ्रमण कराया गया।

टिबर कालोनी मुक्तेश्वर मंदिर व सुवर्णेश्वर मंदिर : टिबर कालोनी स्थित मुक्तेश्वर मंदिर में शिव पार्वती विवाह वैदिक रीति से संपन्न कराया गया। महादेव के पिता व माता के रूप में यहां दिलीप धलसामंत व मीता धलसामंत थे जबकि कन्या माता पिता की भूमिका गयाधर मल्लिक एवं रीनारानी मल्लिक ने कन्यादान किया। पुजारी नव किशोर मिश्र व विनय कुमार मिश्र ने पूजा संपन्न कराया। सुवर्णेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही विधि पूजा एवं अभिषेक का कार्यक्रम हुआ। पुजारी कुंज बिहारी कर एवं सुज्ञानी कर ने पूजा संपन्न कराया। इसमें प्रमिला दास, फकीर मल्लिक, देवेन्द्र स्वाईं, अनादि दास, सुकांत मल्लिक, जलंधर मल्लिक, गयाधर मल्लिक आदि लोग शामिल थे।

सेक्टर-6 स्वप्नेवर मंदिर : स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर में जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से शीतल षष्ठी उत्सव सादगी से मनाया गया। वर पिता के रूप में प्रसन्न कुमार रथ एवं कन्या पिता के रूप में शरत कुमार जेना शामिल थे। पुरोहित भास्कर चइनी ने यहां पूजा संपन्न कराया। मंदिर प्रबंधन कमेटी के कृष्ण चंद्र तांती, दिलीप कुमार दास, अक्षय जेना, सुभाष पात्र, ज्योतिरंजन मिश्र, अशोक स्वाईं, राममोहन नायक, प्रशांत बारिक, अमूल्य नायक, अनिल तांती, जोगेश्वर महंती, प्रह्लाद राउत, चिरंजीवी डोरा, प्रमोद पटनायक, जोगेन्द्र जेना, दैतारी महापात्र, जगदीश सूना, मनू परीडा आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

कोयलनगर नीलकंठेश्वर मंदिर : कोयलनगर सी ब्लाक स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर परिसर में शिव पार्वती विवाह संपन्न कराया गया। मंदिर में सुबह से ही विभिन्न विधि पूजा शुरु की गयी। शिव पार्वती को हल्दी लेपन कराया गया। हर हर महादेव की ध्वनि से मंदिर परिसर गूंज उठा। यहां कन्या पिता के रूप में प्रभात कुमार त्रिपाठी तथा माता के रूप में भाग्यलक्ष्मी त्रिपाठी ने कन्यादान किया। वर पिता के रूप में शैलेश मिश्र एवं मां पार्वती मिश्र पूजा में शामिल हुए। शिव पार्वती को लेकर नगर परिक्रमा करायी गयी। इसमें शरीरिक दूरी का पालन किया गया तथा सभी विधि पूजा संपन्न कराए गए।

chat bot
आपका साथी