गणतंत्र दिवस परेड के लिए 47 दलों ने किया पूर्वाभ्यास

राष्ट्रीय दिवस पालन कमेटी व प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाए जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 12:02 AM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड के लिए 47 दलों ने किया पूर्वाभ्यास
गणतंत्र दिवस परेड के लिए 47 दलों ने किया पूर्वाभ्यास

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राष्ट्रीय दिवस पालन कमेटी व प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाए जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को उदितनगर परेड मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। इसमें पुलिस, एपीआर समेत 47 टुकड़यिों ने हिस्सा लिया। 24 जनवरी को अंतिम अभ्यास किया जायेगा।

उदितनगर परेड मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा। परेड के लिए बुधवार को परेड का अभ्यास किया गया। रिजर्व लाइन इंस्पेक्टर दीप्तिरंजन जेना की अगुवाई में ओडिशा पुलिस, जिला पुलिस, रिवर्ज पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, रेडक्रास, स्काउट गाइड समेत विभिन्न स्कूल व कालेज की टुकड़यिों ने हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस पर कमेटी की ओर से सुबह प्रभात फेरी के बाद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण की जायेगी। उदितनगर परेड मैदान में मुख्य अतिथि के द्वारा झंडोत्तोलन के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी