पिछले 17 साल से कोमा में है प्रियंका भोल

राउरकेला महानगर निगम क्षेत्र के लेबर टेनामेंट में प्रियंका भोल 17 साल से कोमा में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:54 PM (IST)
पिछले 17 साल से कोमा में है प्रियंका भोल
पिछले 17 साल से कोमा में है प्रियंका भोल

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला महानगर निगम क्षेत्र के लेबर टेनामेंट में प्रियंका भोल 17 साल से कोमा में हैं। गरीबी के चलते माता-पिता उसका ठीक से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। सरकार की ओर से असहाय व गरीबों के लिए कई तरह की चिकित्सा की व्यवस्था है पर प्रियंका को इसका लाभ नहीं मिला है।

लेबर टेनामेंट निवासी कृष्ण गोपाल भोल एवं पिकी भोल की बड़ी बेटी प्रियंका भोल 2004 में सीढ़ी से गिरी थी एवं उसकी हालत बिगड़ने के बाद क्षमता के अनुसार परिवार के लोगों ने इलाज कराया पर कोई लाभ नहीं हुआ। पहले बातचीत करती थी पर बाद में वह कोमा में चली गई। आर्थिक तंगी के चलते माता-पिता उसका इलाज नहीं करा पा रहे है। इसकी सूचना मिलने पर गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता शांतनु कुसुम लेबर टेनामेंट जाकर भोल परिवार के सदस्यों से मिले एवं इलाज के लिए जिला प्रशासन से बातचीत करने तथा राज्य सरकार से सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। परिवार के लोगों ने सेवाभावी लोगों से बेटी के इलाज के लिए सहायता की गुहार लगाई गई है। सुंदरगढ़ में होटल से कोलकाता के कारोबारी का शव बरामद : सुंदरगढ़ टाउन थाना अंतर्गत बीजू एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थित होटल ईववैली के कमरा नंबर 106 से गुरुवार की सुबह एक युवक मृत पाया गया। होटल मालिक से इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता के टालीगंज निवासी 35 वर्षीय अभिनंदन राय चौधरी के रूप में हुई है।

अभिनंदन चौधरी व्यवसाय के सिलसिले में बुधवार की शाम को सुंदरगढ़ आया था एवं होटल ईव वैली में ठहरा था। गुरुवार की सुबह देर तक नहीं जागने पर होटल कर्मियों ने उसे जगाने का प्रयास किया। उसके नहीं जागने पर संदेह हुआ। खिड़की से झांकने पर उसके मृत होने का पता चला। अभिनंदन के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी