Chhath puja 2019: चारों तरफ उत्सव का नजारा, गलियों में गूंजे रहे हैं छठ के गीत

Chhath puja 2019 लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य आज व्रतियों ने खरना प्रसाद खाकर शुरू किया गया निर्जला उपवास गली-मुहल्लों में गूंज रहे छठ गीत घाट तैयार।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 11:47 AM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 12:04 PM (IST)
Chhath puja 2019: चारों तरफ उत्सव का नजारा, गलियों में गूंजे रहे हैं छठ के गीत
Chhath puja 2019: चारों तरफ उत्सव का नजारा, गलियों में गूंजे रहे हैं छठ के गीत

राउरकेला, जेएनएन।  Chhath puja 2019 लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शहर में जोरों से चल रही है। व्रतियों ने शुक्रवार को खरना प्रसाद तैयार कर जहां सगे-संबंधियों के बीच बांटा गया तथा व्रती खुद इसका सेवन कर तीन दिन का निर्जला उपवास शुरू किया। शहर के घाटों को दुरुस्त करने के लिए सेवाभावी संगठन, प्रशासन एवं राउरकेला इस्पात संयंत्र की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। छठ को लेकर उत्सव का माहौल है एवं हर ओर छठ के गीत गाए जा रहे हैं।

छठ के मौके पर शुद्धता एवं पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी को ध्यान में रखकर गुरुवार को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू हुआ। शुक्रवार को खरना खीर प्रसाद का सेवन किया गया। व्रतियों के घरों में खीर प्रसाद तैयार किया गया तथा अपने पास पड़ोस के लोगों के साथ सगे संबंधियों को भी प्रदान किया गया। शनिवार की शाम को अस्ताचलगामी तथा रविवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण किया जाएगा।

छठ पूजा को लेकर डीएवी तालाब बसंती कॉलोनी, गोपबंधुपल्ली रेलवे तालाब, होटल संतोष कंप्लेक्स, सेक्टर-16 डोंगा घाट, पानपोष घाट, रूपटोला घाट, बालू घाट, वेदव्यास घाट, छेंड कॉलोनी घाट, जमुनानाकी घाट, वेदव्यास घाट, बंडामुंडा तालाब, झीरपानी आदित्य घाट, तिलकानगर तालाब, तेतेरकेला घाट की सफाई करने के साथ-साथ प्रकाश का भी प्रबंध किया गया है। इस कार्य में राउरकेला इस्पात संयंत्र तथा राउरकेला महानगर निगम के साथ साथ बिहार सांस्कृतिक परिषद, बिहारी युवा मंच, स्वर्णकार युवा मंच, दूत, मार्श शिखर सोसाइटी, हिन्दू जागरण मंच, राष्ट्रीय जन जागरण मंच समेत अन्य संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस प्रशासन सहित नगर निगम प्रशासन की ओर से भी छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

दुलारी 50 व बिंदा 15 वर्ष से कर रहीं है छठ पूजा 

लोक आस्था के पर्व छठ की महिमा अपरंपार है। शहर में कई ऐसे परिवार हैं जो दशकों से छठ पूजा कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनके समस्त परिवार पर छठी मईया की अपार कृपा बनी रहती हैं। जिससे उन्हें कभी किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता।

उत्कल बस्ती में रहने वाली दुलारी देवी व बिंदा देवी का परिवार ऐसा ही परिवार है। जो प्रत्येक वर्ष छठ पूजा पूरी रीति-नीति के साथ करते हैं। जिससे स्वच्छता का खासा ध्यान रखा जाता है। इनमें से दुलारी देवी विगत 50 साल से छठ पूजा कर रही हैं तो बिंदा विगत 15 वर्षों से यह उपासना कर रही हैं। उनके अनुसार छठ आस्था एवं विश्वास का पर्व होने के साथ-साथ मनोवांछित कामना को भी पूर्ण करता है। विधि विधान से छठी मइया की पूजा-अर्चना करने से सभी इच्‍छाएं पूरी हो जाती हैं।

संतान के लिए छठ का अपना है अलग ही महत्व है, हमारे परिवार में छठ पूजा की पुश्तैनी परंपरा है। हमारा परिवार पिछले 50 वर्षों से छठ पूजा कर रहा है। इसके लिए काफी पहले ही परिवार के सदस्य तैयारी शुरू कर देंगे। हमारा परिवार प्रत्येक वर्ष किसी भी सूरत में यह त्योहार जरूर मनाता है। जिससे हमें अभी तक किसी का प्रकार का कष्ट नहीं हुआ है। दुलारी देवी, उत्कल बस्ती, सेक्टर-18 हमारे ऊपर छठ मईया की काफी कृपा है।

संतान न होने पर मैंने पांच वर्ष तक नदी में गले तक खड़े हो छठी मईया की उपासना की। जिसका फल मिला। इसके बाद अब पिछले 15 वर्षों से प्रत्येक वर्ष छठ पूजा करती आ रही हूं। छठी मइया की कृपा से घर-परिवार में खुशहाली के साथ समृद्धि भी है।

बिंदा देवी, उत्कल बस्ती

बाजारों में उमड़ी भीड 

लोक आस्था का महान छठ पर्व को लेकर शहर के बाजारों में शुक्रवार की सुबह से लेकर देर शाम तक छठ पूजा के सामानों की खरीदारी करने के लिये लोगों की भीड़ लगी रही। इस भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक विभाग को नियंत्रित करने के लिए एएसआइ नारायण दलेई अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान खासकर सूप व डोरा, सेब, केला, अनार, संतरा समेत अन्य फलों की खरीदारी के साथ पूजन सामग्री खरीदने के लिए भी यहां पर भीड़ लगी रही।

वहीं, छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को भी कई स्थानों पर छठ घाटों की सफाई का काम जारी रहा। इस दौरान राउरकेला एडीएम डा. येदुल्ला विजय ने पूरी प्रशासनिक टीम के साथ सभी छठ घाटों का दौरा करने के साथ यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ छठ व्रतियों के लिए की गयी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।  

 Chhath puja 2019: भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज, महापर्व के लिए सज गये घाट

chat bot
आपका साथी