अब ब्राह्माणी पुल के लिए निकलेगी तिरंगा यात्रा

पानपोष में ब्राह्माणी नदी पर द्वितीय पुल निर्माण में विलंब से क्षुब्ध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jan 2019 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 11:12 PM (IST)
अब ब्राह्माणी पुल के लिए निकलेगी तिरंगा यात्रा
अब ब्राह्माणी पुल के लिए निकलेगी तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, राउरकेला : पानपोष में ब्राह्माणी नदी पर द्वितीय पुल निर्माण में विलंब से क्षुब्ध भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से 26 जनवरी को तिरंगा पदयात्रा राउरकेला से सुंदरगढ़ तक के लिए निकाली जाएगी। संगठन की ओर से एडीएम को इसकी सूचना दी गई है एवं पदयात्रा के दौरान सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। जिला भाजयुमो के अध्यक्ष अंकुश वर्मा ने यह जानकारी दी।

पानपोष सांगठनिक जिला की युवा इकाई की ओर से 26 जनवरी को सुबह नौ बजे सेक्टर-2 बीजू पटनायक चौक से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह बिरसा चौक, मेन रोड, पानपोष चौक होकर वेदव्यास, कांसबहाल, राजगांगपुर, कुतरा, करमडीह होकर सुंदरगढ़ जिलापाल कार्यालय पहुंचेगी। यहां जिलापाल से ब्राह्माणी पुल निर्माण के लिए दांडियापाली में जमीन अधिग्रहण पर चर्चा की जाएगी। इस पदयात्रा में मोर्चा के 20 से अधिक सदस्य शामिल होंगे। पदयात्रा के दौरान उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की ग़ुहार भी लगाई है।

राउरकेला का सबसे ज्वलंत मुद्दा है ब्राह्माणी ब्रिज: ब्राह्माणी ब्रिज राउरकेला का सबसे ज्वलंत मुद्दा है। इसे लेकर पिछले पांच सालों से राजनीति हो रही है। कभी टेंडर के स्तर पर तो कभी क्लीयरेंस के स्तर पर ब्रिज का निर्माण रुक रहा है। नतीजतन राउरकेला सहित पूरे जिले के लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन जाम से भी लोग परेशान हैं। इसी मुद्दे को कारण बताते हुए विधायक दिलीप राय ने भाजपा व विधायकी से इस्तीफा भी दिया है।

chat bot
आपका साथी