घर ढहने से अधेड़ की मौत, महिला जख्मी

जागरण संवाददाता, राउरेकला : सेक्टर-2 के घोड़ाबंध बस्ती स्थित ओडिशा वन विकास निगम लिमिटेड के सेक्टर-2

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Apr 2018 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 06 Apr 2018 06:20 PM (IST)
घर ढहने से अधेड़ की मौत, महिला जख्मी
घर ढहने से अधेड़ की मौत, महिला जख्मी

जागरण संवाददाता, राउरेकला : सेक्टर-2 के घोड़ाबंध बस्ती स्थित ओडिशा वन विकास निगम लिमिटेड के सेक्टर-2 स्थित फायर डिपो के परित्यक्त घर के ढहने से शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी को गंभीर चोट लगी है। सेक्टर-3 पुलिस लाश को जब्त कर इसकी छानबीन कर रही है वहीं घायल महिला को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घोड़ाबांध बस्ती के ओडिशा वन विकास निगम की जलावन लकड़ी रखने के लिए सेक्टर-2 के घोड़ाबांध बस्ती में डिपो बनाया गया था। आरएसपी की जमीन पर बने पुराने घर पर पूर्व पहरेदार सोहन कच्छप (50) और फाल्गुनी कच्छप (45) रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अचानक घर ढह गया एवं इसमें दबने से सोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी फाल्गुनी को गंभीर चोट लगी थी। दोनों सुबह तक वहीं पड़े थे। सुबह करीब पांच बजे जब कुछ लोग शौच के लिए उस जगह से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर उन पर पड़ी। पास ही बेटा सावन कच्छप एवं परिवार के अन्य लोग ही रहते हैं। उन्हें इसकी सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला एवं एंबुलेंस बुलाकर घायल फल्गुनी को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर ओडिशा वन विकास निगम लिमिटेड मंडलीय प्रबंधक आरए रामचंद्र ने बताया यह डिपो वर्ष 2011 से बंद कर दिया गया है एवं इसे आरएसपी को हस्तांतरित किया जा चुका है। यहां विभाग की कोई संपत्ति नहीं थी जिस कारण पहरेदार रखने की कोई आवश्यकता ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस घर में सोहन व उसकी पत्नी रहते थे इसकी जानकारी भी विभाग को नहीं थी।

chat bot
आपका साथी