टिकायत पाली के सरसरा में नवविवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया

सुंदरगढ़ जिले के बणई थाना अंतर्गत टिकायतपाली थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में नव विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाने के बाद आरोपित एसबेस्टस वाले घर की छत तोड़ कर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:55 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:55 PM (IST)
टिकायत पाली के सरसरा में नवविवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया
टिकायत पाली के सरसरा में नवविवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के बणई थाना अंतर्गत टिकायतपाली थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में नव विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाने के बाद आरोपित एसबेस्टस वाले घर की छत तोड़ कर फरार हो गया। दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी एवं शुरू से ही उनके बीच अनबन थी। आरोपित पति एवं ससुर पहले भी हत्या के एक मामले में जेल गए थे एवं जमानत पर हैं। सुंदरी की हत्या के बाद दोनों फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही टिकायतपाली थाना की पुलिस साइंटिफिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इसकी जांच में जुटी है।

टिकायतपाली थाना अंतर्गत सरसरा गांव निवासी विभूति बेहरा ने कुचिंडा की सुंदरी बेहरा से दो महीने पहले ही शादी की थी। शादी के दिन से ही पति पत्नी में अनबन थी। बुधवार की दोपहर भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर शांत किया था। गुरुवार की सुबह उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर सुंदरी को फंदे पर लटका देखा। इस संबंध में सूचना मिलने पर टिकायतपाली पुलिस साइंटिफिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और इसकी छानबीन शुरू की। पति विभूति व ससुर मालू बेहरा फरार हैं। घर की एसबेस्टस छत टूटी होने के कारण उस रास्ते से होकर उनके फरार होने की बात कही जा रही है।

पुलिस द्वारा शव को जब्त कर इस संबंध में सुंदरी के मायके वालों को सूचित किया गया है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर घटना के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन करने के साथ ही दोनों आरोपितों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी