माधुरी का राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन

सुंदरगढ़ जिला के बीरमित्रपुर के कादोबाहाल गांव में किसान परिवार में जन्मी माधुरी किडो का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 09:55 PM (IST)
माधुरी का राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन
माधुरी का राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुंदरगढ़ जिला के बीरमित्रपुर के कादोबाहाल गांव में किसान परिवार में जन्मी माधुरी किडो का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। उन्होंने गोलकीपर के रूप में अपनी पहचान बनाई है एवं सब जूनियर, जूनियर, सीनियर राष्ट्रीय मैच में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पानपोष स्पो‌र्ट्स हॉस्टल से प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़ रही माधुरी को उनके कोच एवं शुभेच्छुओं ने शुभकामनाएं दी है। कादोबहाल गांव निवासी शंकरा किडो व चामिन किडो की बेटी माधुरी ने अपने भाई मनोज किडो से हॉकी खेलने की प्रेरणा ली। कादोबहाल उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के दौरान बेहतर प्रदर्शन के कारण पानपोष हॉकी छात्रावास में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ था। हॉकी छात्रावास में रहकर वह बिरसा मुंडा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं। यहां कोच अमूल्यानंद बिहारी से प्रशिक्षण ले रही माधुरी ने गोलकीपर के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया। वर्ष 2012 से खेल शुरू करने वाली माधुरी ने तीन बार सब-जूनियर नेशनल एवं चार जूनियर नेशनल एवं चार बार जूनियर नेशनल तथा तीन बार सीनियर नेशनल खेल चुकी हैं। बेंगलुरु में चल रहे जूनियर इंडिया कैंप में प्रशिक्षण के लिए मनोनीत होने के बाद माधुरी बेंगलुरुके लिए रवाना हो चुकी है। वकील संघ ने न्यायाधीश को दी विदाई : राउरकेला वकील संघ की ओर से जेएमएफसी रूरल न्यायाधीश सिद्धार्थ शंकर सेनापति को विदाई दी गई। कोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने न्यायाधीश सिद्धार्थ शंकर सेनापति के दो साल के कार्यकाल की सराहना की। कहा, विभिन्न मामलों में ठीक तरह से जांच परख कर फैसला सुनाया जिसे लेकर उनकी प्रशंसा की जाती रही है। त्वरित न्याय के लिए उन्हें जाना जाता है। विदाई समारोह में संघ के अध्यक्ष रमेश बल, उपाध्यक्ष विष्मय दास, महासचिव अक्षय साहू, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास पंडा, सदस्य विजय कुमार दास, भीमबहादुर सिंह पति, गंगाधर दास, संतोष भद्र, बाबूली पात्र, मनोरंजन बारिक, शरत चंद्र पंडा, हितेश दास, अमूल्य पात्र, ज्ञान दास समेत अन्य लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी