होटल के कमरे में मिली झारखंड के व्यक्ति की लाश

प्लांट साइट थाना अंतर्गत स्टेशन रोड पर होटल प्लाजा में झार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 11:35 PM (IST)
होटल के कमरे में मिली झारखंड के व्यक्ति की लाश
होटल के कमरे में मिली झारखंड के व्यक्ति की लाश

जागरण संवाददाता, राउरकेला: प्लांट साइट थाना अंतर्गत स्टेशन रोड पर होटल प्लाजा में झारखंड के पश्चिमी ¨सहभूम जिला के कुरपोषी के मझगांव निवासी एक व्यक्ति की लाश रस्सी से लटकती बरामद की गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी का मामला मान रही है। पुलिस ने घटना की सूचना झारखंड में रहने वाले उसके परिजनों को दी है। बुधवार को उनके यहां आने के बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में लाश का पंचनामा एवं पोस्टमार्ट कराया जाएगा। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान मो. गौहर अली पिता अब्दुल मनान के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार स्टेशन रोड स्थित होटल प्लाजा में रुके गौहर अली को मंगलवार की सुबह होटल के किसी कर्मचारी ने फंदे पर लटका देखा था। जिसके बाद उसने अपने प्रबंधन को सूचित किया। जिसके बाद प्लांट साइट पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और गौहर अली के फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि की। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। उसके पास से मिले आधार कार्ड तथा अन्य कागजातों की मदद से उसके परिजनों का पता चला और पुलिस ने उन्हें सूचित कर दिया। बुधवार को उसके परिजन यहां पहुंचेंगे इसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में लाश का पोस्टमाटर्म कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी