कांग्रेस ने गिनाई पार्टी की उपलब्धियां

राउरकेला जिला कांग्रेस की ओर से दूसरे चरण में जनसंपर्क अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 06:36 PM (IST)
कांग्रेस ने गिनाई पार्टी की उपलब्धियां
कांग्रेस ने गिनाई पार्टी की उपलब्धियां

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राउरकेला जिला कांग्रेस की ओर से दूसरे चरण में जनसंपर्क अभियान उदितनगर स्थित ¨सहासिनी मंदिर से रविवार को शुरू किया गया। जनसंपर्क अभियान के प्रारंभ में अध्यक्ष रवि राय सहित सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने मां ¨सहासिनी के मंदिर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उनके दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की।

यह जनसंपर्क अभियान ओरामपाड़ा अंचल होते हुए मुख्य मार्ग से होकर आंबेडकर चौक में समाप्त हुआ। उक्त पदयात्रा में पूर्व विधायक प्रभात महापात्र, प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रभाती मिश्र, वरियाम ¨सह, सोमनाथ पंडा, कीर्तन दास, भाष्कर खिलार, गिरीजा मिश्र, प्रमोद शर्मा, तरुण कुशल, रमेश गुप्ता, बुलू दास, गीता ¨सह तथा बासु बनर्जी ने संबोधित कर लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाने के साथ बीजद व भाजपा की विफलताओं के संबंध में जानकारी प्रदान की। अन्य कार्यकर्ताओं में शिबु साहु, शिबु ओराम, सुकांती पात्र, पुरुषोत्तम पात्र, देवकी जयपुरिया, अरुण जयपुरिया, अंजली देवी, रीना माझी, रतीकांत मल्लिक, रामपुकार ¨सह, चितरंजन महांती, र¨वद्र भंज प्रेमलाल नाग, आक्षिरता ¨मज, मो. सहाबुद्दीन जनसंपर्क यात्रा में शामिल रहे। अंत में भास्कर खिलार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी