भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजगांगपुर : बरगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार एवं झारखंड

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jun 2016 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2016 05:37 PM (IST)
भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजगांगपुर : बरगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले में हुए हमले को लेकर भाजपा आक्रोशित है। बुधवार को पूरे राज्य में हुए प्रदर्शन के क्रम में राजगांगपुर भाजपा की ओर से स्थानीय सुभीष चौक से मोटर साईकल रैली निकाली गई। इसमें सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह रैली सुभाष चौक सेमेन रोड़ होते हुए नगरपालिका पहुँची। जहाँ धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। राज्य सरकार की इस अराजनैतिक एवं असमाजिक कृत्य के लिए नवीन पटनायक को इस्तीफा की मांग की गई। कहा गया कि भविष्य में अगर इस तरह की घिनौनी हरकत होती है तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। नगरपालिका मे विरोध के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लाक आफिस का घेराव एवं प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में नवीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसका प्रदर्शन में राजगांगपुर भाजपा अध्यक्ष श्रीधर स्वाई केनेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र माझी, उपेंद्र प्रधान, शंकर ¨सह, नारायण मोदी, अर¨वद साहु, अशोक मेहता, कमल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र देहुरी, मनीशंकर कोले, राजन सोनी, प्रशांत पंडा, त्रिनाथ राव, बुधनारायण साहु, जसपाल ¨सह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी