भाजपा का सदस्य संग्रह अभियान शुरू

पानपोष जिला भाजपा सांगठनिक इकाई का सदस्य संग्रह अभियान शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 11:12 PM (IST)
भाजपा का सदस्य संग्रह अभियान शुरू
भाजपा का सदस्य संग्रह अभियान शुरू

जागरण संवाददाता, राउरकेला: पानपोष जिला भाजपा सांगठनिक इकाई का सदस्य संग्रह अभियान शनिवार से शुरू हो गया। सेक्टर-3 स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पानपोष जिलाध्यक्ष जगबंधु बेहरा ने की। इसका शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता किशुन प्रसाद साहु ने डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में बीरमित्रपुर विधायक शंकर ओराम ने शामिल होकर सदस्य संग्रह अभियान के उद्देश्य पर जानकारी दी। वहीं ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं संगठन को मजबूत बनाने में सदस्य संग्रह अभियान को मुख्य हथियार बनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस दौरान पानपोष जिला के सभी 19 मंडलों के लिए सदस्यता प्रमुख के नामों की घोषणा भी की गई। इस सदस्य संग्रह अभियान में प्रदेश सचिव धीरेन सेनापति, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला दास, पूर्णिमा केरकेट्टा, गजेंद्र साहु, लतिका पटनायक, रायसेन तिर्की, सुब्रत पटनायक, तपन स्वांई, प्रमिला सुना, कल्पना लेंका, अंकुश वर्मा, अजय कंसारी, सरदार इंदरदेव सिंह व अन्य नेतागण शामिल थे। इस दौरान सदस्यता पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

chat bot
आपका साथी