भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम को भेजी चूड़ियां

राज्य की महिलाओं पर दिनों दिन बढ़ रहे अत्याचार और शोषण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 11:29 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम को भेजी चूड़ियां
भाजपा महिला मोर्चा ने सीएम को भेजी चूड़ियां

जागरण संवाददाता, राउरकेला : राज्य की महिलाओं पर दिनों दिन बढ़ रहे अत्याचार और शोषण की घटनाओं को रोकने में राज्य सरकार की विफलता एवं संवैधानिक पद पर कार्य करने वालों द्वारा अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को क्षोभ प्रकट किया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नाम पर चूड़ियां भेजी।

इससे पूर्व भाजपा महिला मोर्चा पानपोष जिला संगठन की ओर से अध्यक्ष लतिका पटनायक की अगुवाई में जिले भर में चूड़ी संग्रह अभियान चलाया गया था। संग्रह की गई चूड़ियों को लेकर शनिवार को मोर्च की सभी सदस्य और पदाधिकारी रघुनाथपाली के विधायक सुव्रत तरई के निवास पर पहुंची। वहां विधायक की गैरमौजूदगी के कारण डाक के जरिए मुख्यमंत्री के पास चूड़ियां भेजी गई।

महिला मोर्चा से जुड़ी सदस्यों ने बताया कि राज्य में महिलाओं का शोषण, दुष्कर्म व अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार इन्हें सुरक्षा देने में विफल है। यहां तक कि पिपली दुष्कर्म मामले में आरोपित को सजा नहीं मिली इस पर भी सरकार के एक मंत्री ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विरोध के चलते मंत्री प्रदीप महाराथी पद से हटाए गए पर यह काफी नहीं है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को वादे याद दिलाने के लिए चूड़ियां भेजी गई हैं। कार्यक्रम में प्रमिला दास, सस्मिता पाढ़ी, कल्पना, सुमिता मोहिनी, ज्योतिश्री सामल आदि शामिल थी। हालांकि इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विधायक सुब्रत तराई के सेक्टर-3 आवास पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

chat bot
आपका साथी