वकील विशेश्वर पुरोहित सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक संघ, सुंदरगढ़ का वार्षिकोत्सव मंगलवार को संघ कार्यालय में मनाया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 02:41 AM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 02:41 AM (IST)
वकील विशेश्वर पुरोहित सम्मानित
वकील विशेश्वर पुरोहित सम्मानित

सुंदरगढ़ : वरिष्ठ नागरिक संघ, सुंदरगढ़ का वार्षिकोत्सव मंगलवार को संघ कार्यालय में मनाया गया। संघ के सहसचिव समीर कुमार कर की देखरेख में आयोजित इस उत्सव में सचिव पद्मलोचन राउत ने संघ की वार्षिक विवरणी प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिए सभी से सहयोग की कामना की। इस अवसर पर संघ के वरीय सदस्य सह वकील विशेश्वर पुरोहित को सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष वासुदेव सर्राफ ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों के फोन नंबर के साथ टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन अध्यक्ष डॉ गुरू ने किया। उपाध्यक्ष शांतनु कुमार महापात्र ने धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी