नव्यकृति ने अनाथाश्रम में मनाई वर्षगांठ

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सेवाभावी संगठन नव्यकृति फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की पहली वर्षगांठ रवि

By Edited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 06:42 PM (IST)
नव्यकृति ने अनाथाश्रम में मनाई वर्षगांठ

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

सेवाभावी संगठन नव्यकृति फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की पहली वर्षगांठ रविवार को बसंती कालोनी स्थित सर्व भौतिक अनाथ आश्रम में मनाई गई। इस मौके पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कर इसके विजेता पुरस्कृत किये गये।

नव्यकृति फाउंडेशन की ओर से मुफ्त में अनाथ व गरीब बच्चों को नृत्य, चित्रांकन, हिन्दी व अंग्रेजी भाषा सिखायी जाती है। राउरकेला सिविल टाउन की इस संस्था की पहली वर्षगांठ पर रविवार को मालगोदाम स्थित सर्व भौतिक अनाथ आश्रम में बच्चों के बीच नृत्य, चित्रांकन व संगीत प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही इसमें शामिल 70 से अधिक बच्चो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में नव्यकृति के ट्रस्टी रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता, अमर शतपथी, ओमप्रकाश गुप्ता के अलावा वेदव्यास गुरुकुल आश्रम के पंडित धनेश्वर बेहरा, आश्रम के प्रमुख महेन्द्र बल, दिलीप बल आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी