बिसरा ब्लाक में आए दिन दिखते हैं अजगर

जागरण संवाददाता, बिसरा: सुंदरगढ़ जिले का बिसरा ब्लाक अजगर सांपों का अभयारण्य बनता जा रहा है। जिसस

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 09:15 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 09:15 PM (IST)
बिसरा ब्लाक में आए दिन दिखते हैं अजगर

जागरण संवाददाता, बिसरा:

सुंदरगढ़ जिले का बिसरा ब्लाक अजगर सांपों का अभयारण्य बनता जा रहा है। जिससे इस ब्लाक के गांव-कस्बों में आए दिन अजगर सांप को ग्रामीणों ने पकड़ने की सूचना मिलती रहती है। जिसमें गुरुवार की रात भी इसी ब्लाक के बरकानी से पुन: अजगर मिला है।

बिसरा ब्लाक के बंडामुंडा पंचायत के बरकानी में रेलवे कर्मी सुमन लकड़ा रहते हैं। गुरुवार के दोपहर सुमन ने अपने घर के पास एक अजगर सांप को रेंगते हुए देखा। यह बात प्रचारित होने के बाद वहां पर अंचल के लोगों की भीड़ जुट गई। जिसमें कुछ युवाओं ने करीब छह फुट लंबे इस अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग को सूचित किया था। वन विभाग के कर्मियों ने अजगर सांप को लेकर जंगल में छोड़ा। बिसरा ब्लाक के जरइकेला, डरइकेला समेत अन्य कई स्थानों पर विगत कई महीनों में आधा दर्जन से भी ज्यादा अजगर सांपों को पकड़ा जा चुका है। जिससे यह ब्लाक अजगरों का अभयारण्य बन जाने की बात कही जा रही है।

chat bot
आपका साथी