सांस्कृतिक जागरण का प्रयास प्रशंसनीय : महापात्र

जागरण संवाददाता, राउरकेला : जेल रोड स्थित म्यूजिक सर्कल परिसर में विजय उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By Edited By: Publish:Wed, 29 Oct 2014 01:13 AM (IST) Updated:Wed, 29 Oct 2014 01:13 AM (IST)
सांस्कृतिक जागरण का प्रयास प्रशंसनीय : महापात्र

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

जेल रोड स्थित म्यूजिक सर्कल परिसर में विजय उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका के कार्यपालक अधिकारी दुर्गा प्रसाद महापात्र म्यूजिक सर्कल के द्वारा सांस्कृतिक जागरण के लिए इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की।

समारोह में सम्मानित अतिथि पानपोस के पूर्व उपजिलापाल महेन्द्र कुमार पटनायक ने राउरकेला की कला संस्कृति के जागरण में म्यूजिक सर्कल के अवदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विजय उत्सव के जरिये कला व संस्कृति की सुरक्षा के लिए म्यूजिक सर्कल ने शहर को काफी कुछ दिया है। म्यूजिक सर्कल के अध्यक्ष देवेन्द्र पति की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महासचिव अलका चांद ने संपादकीय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सांस्कृतिक एवं सारस्वत कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रख्यात कंठशिल्पियों के द्वारा इस मौके पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विजय उत्सव में राउरकेला शहर के संस्कृति व कला प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी