यूरिया न मिलने से किसान परेशान

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 07:19 PM (IST)
यूरिया न मिलने से किसान परेशान

राउरकेला : खरीफ फसल के लिए किसानों को यूरिया खाद की सख्त जरूरत है पर आवश्यकता अनुसार खाद नहीं मिलने वे परेशान हैं। युवा लोकपा के प्रदेश अध्यक्ष राजनलाल श्रीवास्तव ने प्रशासन की ओर से इसके लिए ठोस पहल की मांग की है।

राजा मुंडा स्थित मार्कफेड गोदाम से वणई, सरसरा, रुगुडा, बांकी, सोल, जर्डा, लहुणीपाड़ा, महुलपदा, खुटगांव, विमलागढ़, कोइड़ा व जामुडी लैंपस के जरिये खाद की आपूर्ति की जाती है। खाद के 50 किलो पैकेट का दाम 310 रुपए होना चाहिए। खाद के अभाव के कारण बाजार में यह 400 रुपए से अधिक में बेचा जा रहा है। बताया जाता है कि क्षेत्र में दस हजार टन खाद की जरूरत है जबकि केवल पांच हजार टन खाद की आपूर्ति होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

chat bot
आपका साथी